रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वह 15 सिंतबर को झारखंड के जमशेदपुर आयेंगे।
जमशेदपुर में वह दो वंदे भारत ट्रेन टाटा पटना और टाटा भुवनेश्वर को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश पदाधिकारियों और जमशेदपुर सांसद के अलावा कोल्हान के तीनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ ही पीएम चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम से भी मिलेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। खास तौर पर कोल्हान में उनके आगमन को लेकर गरमी बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें