पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। यहां पहले उन्होंने औरंगाबाद में जनसभा की। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार मोदी की गारंटी है।
ये नये बिहार की नया विकास है। सकारात्मक सोच है। इस बात की गारंटी है कि बिहार को हम पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। बिहार आगे बढ़ेगा।
जब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। इसके बाद पीएम ने भोजपुरी में कहा कि बिहार तब्बे आगे बढ़तई जब गरीब आगे बढ़तन।
हमारी सरकार देश के हर गरीब, आदिवासी, दलित, वंचित का सामर्थ्य बनाने में जुटी है। पीएम ने कहा कि बिहार के 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।
उज्जवला योजना से 1 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। 1 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधइ का लाभ मिल रहा है।
22 हजार करोड़ से ज्यादा भेजा गया है। 5 साल पहले गांवों में 2 प्रतिशत घरों तक जल से नल पहुंच रहा था लेकिन अब 90 फीसदी से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है।
बिहार में 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक है, जिन्हें 5 लाख तक मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।
हमारी सरकार 10 वर्षों से जलाशय परियोजनाओं को पूरा करने को प्रतिबद्ध है। बिहार झारखंड के 1 लाख हेक्टेयर खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति गैर कानून व्यवस्था राज मोदी की गारंटी है।
बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में इन्हीं गारंटियों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।
आज विकास का उत्सव है। अपना मोबाइल निकालिए। फ्लश लाइट चालू कीजिए। विकास का उत्सव मनाइये।
इसे भी पढ़ें