भारत ने अब तक 27 मेडल जीते
पेरिस, एजेंसियां। भारत ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्स में 27वां मेडल जीत लिया है। मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
उन्होंने एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए 2.08 मीटर का जंप किया। इस पैरालिंपिक गेम्स में ये भारत का छठा गोल्ड है।
इसके अलावा शॉटपुट में होकातो होतोजे सेमा ने ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया। प्रवीण और होकातो के सहारे भारत मेडल टैली में 14वें नंबर पर पहुंच गया है।
भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह इंडिया का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।
इसे भी पढ़ें