World Population Day: 14 साल में झारखंड में 76 लाख लोग बढ़े, आबादी 4 करोड़ के पार [World Population Day: In 14 years, Jharkhand has an increase of 76 lakh people, population crosses 4 crore]

4 Min Read

World Population Day:

रांची। झारखंड की आबादी तेजी से बढ़ रही है। यहां की कुल जनसंख्या अब 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार 924 हो गयी है। साल 2011 की जनगणना के मुकाबले राज्य की जनसंख्या में 76 लाख 18 हजार 790 की बढ़ोतरी हुआ है। हालांकि देश में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट और आंकड़ों पर यह अनुमानित है।
ये हैं राज्य की जनसंख्या के आंकड़ेः

2025 के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में पुरुषों की आबादी 2 करोड़ 7 लाख 60 हजार 397 है। जबकि महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार 527 है। 2011 की तुलना में पुरुषों की आबादी में 38 लाख 30 हजार 82 और महिलाओं की आबादी में 37 लाख 88 हजार 708 की वृद्धि हुई है। राज्य की जनसंख्या बढ़ने के मामले में रांची सबसे आगे है। यहां बीते 14 सालों में 6 लाख 60 हजार 947 लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके बाद धनबाद में 6 लाख 9 हजार 956 और जमशेदपुर में 5 लाख 64 हजार 633 लोगों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

लोहरदगा में सिर्फ 1 लाख लोग बढ़ेः

वहीं राज्य में सबसे कम आबादी वाले जिले लोहरदगा में सिर्फ 1 लाख 5 हजार 376 लोग हैं। खूंटी में 1 लाख 21 हजार 672 और सिमडेगा में 1 लाख 39 हजार 187 लोगों की जनसंख्या है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की कुल आबादी 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 134 थी। उस वक्त पुरुषों की संख्या 1 करोड़ 70 लाख 30 हजार 315 और महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 59 लाख 57 हजार 819 थी। साल 2001 से 2011 के बीच राज्य की जनसंख्या में 22.4% की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 2011 से अब तक यह बढ़ोतरी 23.09% हो चुकी है।

World Population Day:

आयु वर्ग के हिसाब से आबादी

18 से 50 वर्ष की महिलाओं की संख्या- 1 करोड़ 19 लाख 6 हजार 297
0 से 16 वर्ष तक की उम्र के लोग- 1 करोड़ 22 लाख 22 हजार 965
17 वर्ष की उम्र के युवक- 7 लाख 82 हजार 779
18 से 19 साल के युवा- 15 लाख 71 हजार 673
20 से 29 साल के लोग- 77 लाख 24 हजार 562
30 से 39 साल की उम्र के लोग- 23 लाख 72 हजार 325
40 से 49 वर्ष की उम्र के लोग- 47 लाख 14 हजार 569
50 से 59 वर्ष की उम्र के लोग- 35 लाख 70 हजार 570
60 से 69 साल के बुजुर्ग- 22 लाख 59 हजार 674
70 से 79 साल की उम्र वाले- 12 लाख 22 हजार 771
80 साल से अधिक उम्र के लोग- 37 लाख 5 हजार 697

जनसंख्या की संरचना में भी बदलावः

इन आंकड़ों से साफ है कि झारखंड की आबादी लगातार तेजी से बढ़ रही है और राज्य की जनसंख्या संरचना में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand: झारखंड से चुन-चुन कर निकाले जाएंगे बांग्लादेशी और रोहिंग्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं