Saryu Rai Banna Gupta clash
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरियू राय और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच बयानों की जंग एक बार फिर तीखी होती जा रही है।
मामला मानगो मेयर चुनाव से जुड़ा है, जहां जनता दल यूनाइटेड ने सार्वजनिक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी से यह मांग की कि यदि भाजपा को योग्य प्रत्याशी चुनने में कठिनाई है, तो मानगो मेयर सीट का फैसला जदयू को करने दिया जाए
इसी बयान में बन्ना गुप्ता पर पत्नी को आगे कर चुनाव लड़ाने और “मेयर पति” बनने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद बन्ना गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मीडिया के सामने सरियू राय पर व्यक्तिगत आरोप लगाए।
इसके जवाब में सरियू राय ने भी कड़ा बयान जारी करते हुए पलटवार किया, जिसके बाद बयानबाज़ी पूरी तरह निजी हमलों में बदलती दिख रही है।
पुरानी है अदावत
दोनों नेताओं के बीच अदावत कोई नई नहीं है। मानहानि, साइबर केस, वीडियो वायरल प्रकरण, हथियार रखने के आरोप और कोविड प्रोत्साहन राशि जैसे कई मामलों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।
अब जबकि मेयर चुनाव राजनीतिक रूप से अहम मोड़ पर है, यह टकराव और तेज होता दिख रहा है।
पूरी पृष्ठभूमि, पुराने विवाद, ताज़ा बयान और चुनावी असर—सब कुछ जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। (लेखक वरिष्ठ पत्रकार है)












