Hemant Soren: झारखंड झूकेगा नहीः JMM- दीपेश कुमार

3 Min Read

Hemant Soren:

रांची। JMM के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट वायरल हुआ है, जिसमें लिखा गया है ‘झारखंड झुकेगा नहीं’। ये पंक्ति राज्य में चल रही अटकलों और चर्चाओं के बीच आई, जिससे इसे काफी सुर्खियां मिल रही है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के सियासी हलकों में सरकार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही संभावनाओं और कयासों का दौर जारी है।

बिहार चुनाव में JMM ने महागठबंधन के साथ भाग नहीं लिया। पार्टी ने शुरुआत में छह सीटों पर अकेले लड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में फैसला बदल कर कहा कि वे बिहार चुनाव में भाग नहीं लेंगे। झामुमो नाराज था कि बिहार चुनाव के दौरान महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में उन्हें सम्मान नहीं मिला।

JMM के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस–राजद की ओर से उन्हें चुनाव लड़ने का सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण अब झारखंड में महागठबंधन का पुनरावलोकन किया जा सकता है। इस बदलाव के बाद से राजनीति में जोड़–तोड़ की अटकलें तेज हो गयी हैं। खासकर यह कि क्या JMM अब भाजपा के साथ गठबंधन करेगा? कुछ रिपोर्टों में यह संभावना जताई जा रही है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस और राजद में टूट हो सकती है, जिसके बाद हेमंत सोरेन अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकते हैं। इस बीच झामुमो का यह ट्वीट बहुत कुछ इशारा कर रहा है। आपको याद दिला दें कि एक साल पहले जब हेमंत सोरेन जेल गये थे, तब लोगों को लगा था कि जेएमएम शायद बीजेपी के साथ चला जाये या पार्टी में टूट हो जाये, लेकिन तब भी पार्टी मजबूती से अपने सिद्धांतों के साथ डटी रही और तब कल्पना सोरेन ने यह नारा दिया था कि झारखंड झूकेगा नहीं। आज एक बार फिर पार्टी ने इस ट्वीट के साथ अपने कमिटमेंट को दुहराया है।

नोटः लेखक आइडीटीवी इंद्रधनुष के संपादक हैं…

Share This Article
Exit mobile version