रांची। रांची के किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप में इस साल भी नव वर्ष के मौके पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 1 जनवरी को शाम सात बजे से 351 सुहागिन महिलाएं प्राचीन ग्राम देवी की आरती करेंगी। इससे पहले दिन में सत्यनारायण पूजन कथा, प्रसाद वितरण और माता का भव्य श्रृंगार होगा।
31 दिसंबर को होगी कार्यक्रम की शुरुआत
आयोजन के व्यवस्थापक लाल आशुतोष नाथ शाहदेव के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 31 दिसंबर को होगी, जब शाम सात बजे से भोले की फौज टीम माता के भजन प्रस्तुत करेगी। 1 जनवरी को सुबह 8:30 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा होगी, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
दोपहर में खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा, और शाम 5 बजे से माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद, शाम सात बजे से महाआरती होगी, और 7:45 बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
2 जनवरी को महिलाओं को सुहाग पोटली दी जाएगी। इस आयोजन के लिए भक्तों और मंदिर सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के इस शक्तिपीठ में मनाया जाता है 16 दिनों तक शारदीय नवरात्र, जानिए पूरा इतिहास