Tuesday, July 8, 2025

अब लॉरेंस ने संजय राउत को धमकाया

मूसेवाला की तरह AK-47 से उड़ा दूंगा

मंबई। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव गुट के नेता संजय राउत को लॉरेंस गैंग ने धमकाया है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। व्हाट्सएप मैसेज के जरिए कहा गया है कि तेरा भी हाल मूसेवाला जैसा कर देंगे। तू दिल्ली में मिला तो तुझे AK-47 से उड़ा देंगे।

सलमान और तू फिक्स है।’ संजय ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। राउत ने मुंबई के कांजुर मार्ग थाने में लॉरेंस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पुणे से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

मैं डरता नहीं: संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि मुझे धमकी भरा मैसेज मिला है। मैंने इसकी शिकायत थाने में कर दी है। मैं डरता नहीं। पहले भी मुझ पर हमले की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस क्या कर रही है? गृहमंत्री क्या कर रहे हैं?

राउत बोले कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद मेरी सुरक्षा हटाई गई। इसी के बाद जान से मारने की धमकी मिल रही है।

किसी शराबी की हरकत: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि धमकी देनेवाले की पहचान कर ली गई है। उस व्यक्ति ने शराब के नशे में धमकी दी थी। हालांकि, मामले की विस्तार से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

सलमान को भी धमका चुका है लॉरेंस गैंग

सलमान खान को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। रोहित नाम के व्यक्ति ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरा ईमेल भेजा है। सलमान के नजदीकी को भेजे ईमेल में लिखा कि अगर तेरे बॉस सलमान को मैटर क्लोज करना है तो बात कर ले। वर्ना अगली बार सीधे झटका मिलेगा।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img