रांची। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के दावे से कांग्रेस के अंदर बेचैनी बढ़ गई है।
इरफान ने लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट पर दावा ठोक दिया है। उन्होंने गोड्डा से अल्पसंख्यक प्रत्याशी देने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन को संथाल परगना के तीनों लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक प्रत्याशी उतारना चाहिए।
अल्पसंख्यक का हक बनता है कि उन्हें कम से कम एक सीट मिले। हालांकि आखिरी फैसला आलाकमान का होगा।
लेकिन अगर संथाल परगना में अल्पसंख्यक को टिकट नहीं मिलता है, तो इंडिया गठबंधन को जीत में मुश्किल होगी। यहां बीजेपी जीत जाएगी। उसे क्षेत्र में सम्मान मिलने लगेगा।
बताते चलें कि बीते बुधवार को जामताड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने अपने समथकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर लिया।
उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण जामताड़ा विधायक की कार्यशैली बताई थी। कहा था कि इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक रहा है।
इस पर इरफान अंसारी ने सभी आरोपों का खंडन किया है। जामताड़ा विधायक ने कहा कि जो नकली है, वो बीजेपी में गए हैं।
इधर, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड के 11 लोकसभा सीट की घोषणा की गई है।
गोड्डा से बीजेपी ने निशिकांत दुबे को ही टिकट दिया है। ऐसे में इंडिया गठबंधन को भी किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है, उन्हें क्षेत्र में टक्कर दे सके।
इसे भी पढ़ें
आशा लकड़ा बनेंगी राज्यमंत्री, राज्यसभा की रेस में अब बचे ये नेता