पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा।
इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा।
इस परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी। व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण कर ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा।
साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।
इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें