गोड्डा। गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को नामांकन किया। सांसद ने देवघर से गोड्डा तक ट्रेन की यात्रा की।
पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करके सांसद गोड्डा पहुंचे। गोड्डा निकलने से पहले सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था ट्रेन पर आऊंगा और वादा पूरा हुआ है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
निशिकांत के नामांकन में उनके साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहें।
नामांकन के बाद सांसद निशिकांत दुबे जनता को संबोधित भी किया। निशिकांत दुबे ने बताया कि उनकी जीत पक्की है।
मोदी जी के कार्यकाल में इतना काम हुआ है कि उनकी जीत काफी बड़े अंतर से होगी। ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
आज गोड्डा में निशिकांत दुबे के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे से रोड शो शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा।
इसे भी पढ़ें