Woman police officer: महिला पुलिसकर्मी की हत्या, पति निकला मास्टरमाइंड

2 Min Read

Woman police officer:

अमरावती, एजेंसियां। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक महिला पुलिसकर्मी की दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद उसका पति निकला। बता दें मृतक महिला पुलिसकर्मी आशा धुले की हत्या के लिए उसके पति राहुल तायडे ने 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों को 25 हजार रुपये एडवांस में भी दिए गए थे।

तीन दिन पहले रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, आशा की गला घोंटकर हत्या की गई। इस साजिश में राहुल तायडे ने अपने दो दोस्तों की मदद ली। राहुल, जो कि राज्य आरक्षित पुलिस बल में कार्यरत है, ने करीब एक महीने पहले ही हत्या की योजना बनाई थी।

प्रेम संबंध बना झगड़े की वजह

बता दें राहुल तायडे के किसी अन्य महिला से पिछले 4–5 वर्षों से प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था। आशा ने अपने पति के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या के बाद राहुल ने इसे चोरी की वारदात दिखाने की भी कोशिश की।

बताते चलें हत्या में शामिल दोनों आरोपी फरार हैं। अमरावती पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है। इस मामले ने न सिर्फ पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि प्रेम विवाह के बाद हत्या जैसी दुखद परिणति ने पूरे इलाके को भी स्तब्ध कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL पेपर लीक: मास्टरमाइंड शशि भूषण को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Share This Article
Exit mobile version