Wimbledon 2025:
लंदन, एजेंसियां। विंबलडन 2025 का आयोजन 30 जून से लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्वेट क्लब में शुरू हो गया है। इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट को देखने के लिए दुनिया भर से बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इतने बड़े सितारे विंबलडन देखने क्यों आते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की खास वजह।
Wimbledon 2025:रॉयल बॉक्स की शुरुआत
हर साल की तरह इस बार भी विंबलडन अपने खास सेलिब्रिटी गेस्ट्स को इनवाइट करता है। टेनिस टूर्नामेंट की ओर से चुनिंदा मशहूर हस्तियों को ‘रॉयल बॉक्स’ में बैठने का मौका दिया जाता है, जहां वे मैच का आनंद रॉयल फैमिली की तरह आराम से उठा सकते हैं। इस रॉयल बॉक्स की शुरुआत 1922 में हुई थी और इसमें कुल 74 सीटें हैं। इस बॉक्स में बैठने के लिए खास नियम भी लागू होते हैं पुरुषों को सूट, जैकेट और टाई पहनना अनिवार्य होता है जबकि महिलाओं को हैट पहनकर आने से मना किया जाता है।
Wimbledon 2025:क्यों खास है रॉयल बॉक्स ?
विंबलडन का यह रॉयल बॉक्स काफी खास माना जाता है, क्योंकि यहां बैठने वाले सितारे मैच के बाद चाय, लंच और ड्रिंक के लिए भी आमंत्रित किए जाते हैं। पिछले वर्षों में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी यहां इनवाइट किया जा चुका है। इसके अलावा कई ऐसे सेलिब्रिटी भी होते हैं जो टिकट खरीदकर आम दर्शकों की तरह मैच देखने आते हैं।
Wimbledon 2025:टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत 1877 में हुई थी
यह टूर्नामेंट दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 1877 में हुई थी। विंबलडन अपनी परंपरा, भव्यता और खेल के साथ-साथ सेलिब्रिटी गेटअप के लिए भी खासा प्रसिद्ध है। इसलिए बड़े-बड़े सितारे यहां आना पसंद करते हैं, न केवल खेल देखने, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल का हिस्सा बनने के लिए भी। तो अगली बार जब आप विंबलडन के मैच देखें, तो जान लें कि वहां सिर्फ टेनिस ही नहीं, बल्कि ग्लैमर और रस्म-रिवाज का भी मज़ा है।
इसे भी पढ़ें
Wimbledon 2025: जोकोविच ने बनाया इतिहास, 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे








