Liquor havoc in Hyderabad:
हैदराबाद। हैदराबाद के कूकटपल्ली इलाके में नकली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतकों में सायचरण कॉलोनी के निवासी स्वरूप, तुलसीराम, चकली बोज्जय्या, नारायणम्मा, मोनिका और नारायण शामिल हैं। ये सभी लोगों ने 7 जुलाई की शाम को कूकटपल्ली, बालानगर और आसपास के शराब दुकानों से शराब खरीदी थी।
Liquor havoc in Hyderabad:दस्त और ब्लड प्रेशर
अगले दिन कई लोगों में उल्टी, दस्त और ब्लड प्रेशर गिरने जैसे गंभीर लक्षण दिखे, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 19 लोग अब तक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत अभी भी नाजुक है। पुलिस और आबकारी विभाग ने तीन शराब ठेकों को सील कर दिया है और 600 लीटर नकली शराब जब्त की गई है। पांच संदिग्ध – नागेश गौड़, बी. श्रीनिवास गौड़, टी. श्रीनिवास गौड़, टी. कुमार गौड़ और लीगल रमेश को हिरासत में लिया गया है। आबकारी मंत्री जूपल्ली कृष्णाराव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Liquor havoc in Hyderabad:कूकटपल्ली पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज
कूकटपल्ली पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हुए हैं, और पुलिस व आबकारी विभाग मिलकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, ताकि दोषियों को जल्द सजा दी जा सके।
इसे भी पढ़ें
Liquor crisis in Jharkhand: झारखंड में शराब संकट, ब्रांडेड बोतले गायब, बार बंदी के कगार पर








