Social media influencer in Mumbai :
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के अंधेरी इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे की कार को टक्कर मारने के बाद उन्हें धमकी दी। राहिल ने कहा, “क्या तुझे पता है मेरा बाप कौन है? मैं तुझे खरीद सकता हूं। तुझे कितना पैसा चाहिए?” इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
Social media influencer in Mumbai :राजश्री मोरे ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया
राजश्री मोरे ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि राहिल ने कई बार उनकी कार को टक्कर मारी, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राहिल ने उन्हें गालियां दीं और धमकाया। राजश्री ने बताया कि राहिल इतना नशे में था कि चल भी नहीं पा रहा था।
राजश्री ने ये भी दावा किया कि राहिल ने उन्हें राज ठाकरे के घर जाकर अपनी कार को हुए नुकसान की भरपाई लेने को कहा। राहिल ने कहा, “राज ठाकरे के घर जाओ, वहां कार के नुकसान का पैसा मिल जाएगा।” इसके जवाब में राजश्री ने कहा कि उन्हें राज ठाकरे के घर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि पहले यह बताएं कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया।
Social media influencer in Mumbai :मुंबई पुलिस ने बताया
मुंबई पुलिस ने बताया कि राहिल ने स्वीकार किया है कि वह अपने दोस्त के घर पर ज्यादा शराब पी चुका था, जिसके बाद उसने राजश्री की कार को टक्कर मारी और उसके बाद उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने राहिल को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा और राहिल के इस बर्ताव की लोगों ने आलोचना की है। मुंबई पुलिस घटना की गहराई से जांच कर उचित कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें
मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज
