Sex racket in Giridih: गिरिडीह के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां हिरासत में

2 Min Read

Sex racket in Giridih:

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक होटल में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में छापेमारी की गई, जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।
पुलिस ने मौके से सात जोड़ों को हिरासत में लिया है। साथ ही होटल संचालक दंपती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

होटल सील, पूछताछ जारीः

फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है और सभी से पूछताछ जारी है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धंधा कब से और किनके संरक्षण में चल रहा था।

ठहरने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिलाः

एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक कार्यों का संचालन हो रहा है। उसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि होटल में पकड़े गए जोड़ों के ठहरने से संबंधित कोई रजिस्टर या पहचान पत्र का प्रमाण नहीं मिला है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह गतिविधि अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

गिरफ्तार युवाओं में कॉलेज के छात्र-छात्राएं भीः

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक-युवतियों में कुछ कॉलेज छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि उन्हें होटल तक कैसे लाया गया और क्या किसी गिरोह का इसमें हाथ है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में इस तरह के अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ था, जहां पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में कई जोड़ों को पकड़ा था।

इसे भी पढ़ें 

Sex racket busted in Bokaro: बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 2 गिरफ्तार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं