PM Modi:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक कार्टून सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने फिलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाते हुए अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मालवीय दोबारा ऐसा कोई आपत्तिजनक कंटेंट साझा करते हैं, तो राज्य सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने अमर्यादित कंटेंट पर चिंता जताईः
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने सुनवाई के दौरान सोशल मीडिया पर फैल रहे अमर्यादित कंटेंट पर चिंता जताई। पीठ ने कहा, “हमें कुछ करना पड़ेगा। लोग किसी को भी कुछ भी कह देते हैं।”
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नहीं दी थी अग्रिम जमानतः
हेमंत मालवीय ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत से इनकार किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। मामला इंदौर के लसूडिया थाने में मई में दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ा है, जो आरएसएस कार्यकर्ता और अधिवक्ता विनय जोशी की शिकायत पर दर्ज हुई थी।
इसे भी पढ़ें
Government jobs: PM मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे


















