PM Modi said: मोदी बोले- हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

2 Min Read

PM Modi said:

भावनगर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भावनगर में करीब 35 मिनट तक जनता को संबोधित किया। PM ने विकसित भारत, कानूनों में बदलाव और आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया।

दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीः

PM ने कहा कि भारत आज विश्व बंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना है। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारे आत्मसम्मान को चोट पहुंचेगी। हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते, इसलिए कहते हैं 100 दुखों की एक दवा, वो है आत्मनिर्भर भारत।

एयरपोर्ट से किया रोड शोः

PM सुबह 10 बजे भावनगर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट से जवाहर ग्राउंड तक रोड शो किया। ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में सौराष्ट्र और गुजरात में 34,200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ये योजनाएं पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय, गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद PM धोलेरा का हवाई सर्वे भी किया। फिर अहमदाबाद के लोथल में नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का निरीक्षण भी किया।

इसे भी पढ़ें

Chirag Paswan: PM मोदी की बिहार यात्रा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान: कहा – प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है बिहार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं