Tiger birth in zoo
जमशेदपुर। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में खुशखबरी है। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की बाघिन मेघना ने 27 नवंबर 2025 को दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। लंबे समय बाद झारखंड में बाघ शावकों का जन्म वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती देता है।
चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया
चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि मेघना और उसके शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है। अनुभवी पशु चिकित्सकों और केयर टीम की देखरेख में सभी स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
इस अवसर को खास बनाने के लिए चिड़ियाघर जल्द ही शावकों के लिए नामकरण प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जमशेदपुर के नागरिक इसमें भाग लेकर शावकों के नाम सुझा सकते हैं। इससे पहले, मेघना के शावक के पिता रुद्र का नाम भी इसी प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया था। प्रबंधन ने कहा कि नामकरण की प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागितापूर्ण रहेगी, ताकि जनता की भागीदारी को बढ़ावा मिले।







