निकाय चुनाव के चलते JAC ने बदला कक्षा 9 और इंटर परीक्षा शेड्यूल, नया कार्यक्रम जारी

2 Min Read

JAC exam schedule 2026

रांची। झारखंड में निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9 और इंटरमीडिएट की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना निर्धारित होने के कारण परिषद ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

क्या है नए शेड्यूल में?

परिषद के नए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 9 की परीक्षा अब 6 और 7 मार्च को आयोजित होगी। 6 मार्च को पेपर वन के तहत हिंदी A, हिंदी B और इंग्लिश की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी। इसी दिन दूसरी पाली में पेपर टू के अंतर्गत गणित और विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

वहीं 7 मार्च को पेपर थ्री के तहत सोशल साइंस और अन्य भाषाओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 9 के छात्र-छात्राएं 24 फरवरी से अपना एडमिट कार्ड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में भी बदलाव

JAC ने इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। 23 फरवरी को निर्धारित कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी B और मातृभाषा की परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परिषद ने विद्यार्थियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की अपील की है।

Share This Article