Former President Bolsonaro:
ब्रासीलिया, एजेंसियां। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश के आरोप में 27 साल और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। बोल्सोनारो 2022 के चुनाव में हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाए गए। फिलहाल वह ब्रासीलिया में घर में नजरबंद हैं और इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।
Former President Bolsonaro: सुप्रीम कोर्ट के जजों का फैसला
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों में से चार ने बोल्सोनारो को पांच अलग-अलग आरोपों में दोषी पाया। जज कारमेन लूसिया ने 70 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को सत्ता हासिल करने की साजिश और ‘क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन’ का नेतृत्व करने के आरोप में दोषी ठहराया। बाकी चार आरोपों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। अगर सभी आरोपों में दोषी पाए गए, तो उन्हें 40 साल से अधिक की जेल हो सकती है।
Former President Bolsonaro: अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दोषसिद्धि से बेहद नाखुश हैं और बोल्सोनारो को हमेशा उत्कृष्ट नेता मानते रहे हैं। ट्रंप ने इसे ‘विच हंट’ करार दिया और ब्राजील से आयातित कुछ वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा भी की।
Former President Bolsonaro: अगला कदम
बोल्सोनारो की सजा तब तक अंतिम नहीं मानी जाएगी जब तक पाँचवें और अंतिम जज का फैसला नहीं आ जाता। बोल्सोनारो ने हमेशा यह दावा किया है कि वह राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हैं।
इसे भी पढ़ें








