Medininagar election
मेदिनीनगर। मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3,122 वोटों से हराया। यहां ब्राह्मण वोटों के बंटवारे के बावजूद भाजपा के मजबूत संगठन ने जीत सुनिश्चित की। चास में भोलू पासवान आगे रहे, जहां जनता ने पूर्व कार्यकाल के कामकाज पर भरोसा जताया। गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार की सक्रिय रणनीति निर्णायक साबित हुई, जबकि धनबाद में संजीव सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।बता दें कि 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान हुआ था। इन नतीजों ने राज्य की स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर दी है।







