Bhim Shakti-Shiv Shakti:
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने इसे ‘भीमशक्ति–शिवशक्ति एकता’ का पुनर्जीवन बताया। ठाणे के शिवाजी मैदान में हुए कार्यक्रम में रिपब्लिकन सेना प्रमुख आनंद्राज अंबेडकर भी मौजूद थे। शिंदे ने कहा कि यह गठबंधन ‘कुर्सी के लिए नहीं, न्याय के लिए’ है और बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा पर आधारित है।
किसान का बेटा भी सीएम बन सकता हैः
शिंदे ने कहा कि संविधान ने साधारण परिवारों के लोगों को ऊंचे पद तक पहुंचने का अधिकार दिया है और एक किसान का बेटा भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

















