Bihar Police Constable Recruitment 2025:
पटना, एजेंसियां। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 19,838 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Bihar Police Constable Recruitment 2025:परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड डाउनलोड की अंतिम तारीखः
CSBC के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिन जारी किए जाएंगे। 16 जुलाई की परीक्षा के लिए उम्मीदवार 9 जुलाई से 16 जुलाई सुबह 10:30 बजे तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।
Bihar Police Constable Recruitment 2025:एडमिट कार्ड में शामिल जानकारीः
ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
Bihar Police Constable Recruitment 2025:परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर आना जरूरीः
CSBC ने सलाह दी है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य लें और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी) भी साथ लाना होगा।
इसे भी पढ़ें
सरकारी नौकरी: बिहार में 19,838 पदों पर वैकेंसी, 18 मार्च से करें आवेदन








