Clouds emerged in Jharkhand: झारखंड में ज़मीन से निकली ‘बादलों’ की परत

2 Min Read

Clouds emerged in Jharkhand:

रांची। झारखंड के बहरागोड़ा स्थित मुड़ाकाटी गांव में शुक्रवार की सुबह एक रहस्यमयी घटना हुई, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। दरअसल, नेशनल हाईवे-18 के किनारे आचानक जमीन के नीचे से बादल के जैसी सफेद झाग निकलने लगी। जो पहली नजर में बिलकुल बदल ही प्रतीत होती है। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग गाड़ियां रोककर इसका वीडियो बना रहें है।

इसके पीछे का कारणः

इस को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। जहां कुछ लोग इसे गैस रिसाव बता रहें है, वहीं कुछ लोग इसे रासायनिक पदार्थ या किसी गाड़ी से निकले लिक्विड का असर मान रहे हैं। देखा जाए तो अब झाग निकलना कम हो गया है, लेकिन इसकी वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन की सक्रियताः

वहीं घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय प्रशासन श्याम सुंदरपुर पुलिस और बहरागोड़ा के अंचल अधिकारी (CO) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, अब इसके पीछे की वजह जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विस चुनावः फर्स्ट फेज में NDA-INDIA के बीच मुकाबला, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं