बिहार पुलिस की EOU ने की कार्रवाई
देवघर,एजेंसियां: नीट परीक्षा में हुई धांधली की आंच झारखंड पहुंच गयी है। झारखंड भाजपा शासित राज्य नहीं है और उसकी आंच में यह भी झुलस गया है।
नीट पेपर लीक मामले में देश में मचे बवाल के बीच ताजा खबर यह है कि झारखंड के देवघर से पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरफ्तारी बिहार की पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा की गयी है। ईओयू इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी।
EOU यह जानने का प्रयास करेगी कि इन पांचों का नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में क्या रोल रहा है।
बता दें कि पेपर लीक मामले में शुक्रवार को भी एक खबर आयी थी कि रांची में इग्जाम का पेपर एक दिन पहले पहुंच गया था और 10 छात्रों ने मिल कर उसको हल किया था।
नीट परीक्षा मामले को लेकर जिस प्रकार जांच की गति आगे बढ़ रही है, नित नये खुलासे भी हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें