Monday, July 14, 2025

हिन्दुओं के साथ सबसे अधिक फर्जीवाड़ा भाजपा के लोग करते हैं : नीरज कुमार

पटना : बिहार में  जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर मुआवजा देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद  राजनीति तेज हो गई है। नीतीश सरकार के इस फैसले को भाजपा  द्वारा अपनी जीत बताये जाने पर जदयू ने तीखा प्रहार किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर हमला बोला और कई सवाल दागे। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बड़े पैमाने पर जहरीली शराब पीने से हिन्दुओं की मौत हुई तो वहां की भाजपा सरकार ने क्यों नहीं मुआवजे की घोषणा की? ये लोग फर्जी हितैषी बन रहे हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा झूठी हमदर्दी दिखा रही है। वो खुद को हिंदुओं का हितैषी बताती है, जबकि सबसे अधिक फर्जीवाड़ा भाजपा के लोग ही उनके साथ करते हैं। भाजपा शाषित प्रदेशों में आज इतनी हत्या, मौत, और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन भाजपा के लोग हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। उन्होंने भाजपा से सीधा सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही नहीं है कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति की तारीफ  की थी? क्या शराबबंदी कानून पर भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी को ही अंगूठा दिखा रहे हैं? उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि जब इनकी पार्टी सत्ता में थी तब कितने नेता घटना होने पर घटनास्थल पर गए?

भाजपा के लोग अपने प्रदेश में शराब पिलाकर राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार की बराबरी करने में हजार बार जन्म लेना होगा। नीरज ने कहा कि जो हाल गुजरात का है वहीं हाल यूपी का भी है। वहां जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई। काफी दिनों के बाद योगी ने महज दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी। जबकि उससे पहले जब वहां अखिलेश यादव की सरकार थी तो उन्होंने पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि यूपी में एक हिंदू सम्राट मुख्यमंत्री है और जहरीली शराब के शिकार हिंदू भी थे, क्या भाजपा सरकार को हिंदू परिवारों को इतनी कम राशि देने में शर्म नहीं आई? भाजपा के लोग यह बताएं कि कितने हिंदू हैं जो शराब पीकर मेरे उन्हें मुआवजा दिया गया? मुसलमानों की बात छोड़ दीजिए क्योंकि आप हिंदुओं के ठेकेदार बने हुए हैं। पिछड़ा और अति पिछड़ों का नाम जारी करें, जिनके बारे में वह लगातार आरोप लगा रहे हैं कि वह जेल में बंद हैं। ये लोग शराब पिलाकर हिंदू धर्म की ठेकेदारी करना चाहते हैं।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Railway Recruitment 2025-26: 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां जल्द शुरू

Railway Recruitment 2025-26: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में नौकरी का...

शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा पूरी, धरती पर लौटने के बाद होगी ये बड़ी चुनौतियां

Shubhanshu Shukla: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला...

IND vs ENG: भारत की मुश्किलें बढ़ीं, जोफ्रा आर्चर-स्टोक्स ने किया कमाल

IND vs ENG: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड...

अमाल मलिक ने चाचा अनु मलिक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – ‘पापा का करियर बर्बाद किया’

Amaal Malik: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर अमाल...

पुंदाग में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, अपार्टमेंट के सामने महिला से लूटपाट

Chain snatching: रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img