Zarine Khan: बॉलीवुड से नाकामी के बाद भोजपुरी में छाईं जरीन खान और डेजी शाह

2 Min Read

Zarine Khan:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड में फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद दोनों हीरोइन्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपना नया घर बनाया है। जरीन खान ने हाल ही में पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज किया, जो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी तरह डेजी शाह का खेसारी लाल यादव के साथ गाना ‘नथुनिया-2’ भोजपुरी जगत में धूम मचा चुका है।

जरीन खान और पवन सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

टी-सीरीज के इस गाने में जरीन खान और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। 8 घंटे में ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बॉलीवुड में ‘वीर’ जैसी फिल्मों से शुरुआत करने वाली जरीन के लिए ये भोजपुरी गाना नया मौका साबित हो रहा है।

डेजी शाह का भोजपुरी सफर भी सफल

सलमान खान के साथ ‘जय हो’ फिल्म में नजर आईं डेजी शाह ने भी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर हिट गाना दिया। ‘नथुनिया-2’ ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी और अब तक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए।

बॉलीवुड में सफलता से लेकर भोजपुरी में नई पहचान तक

दोनों हीरोइन्स के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री ने नई उम्मीद जगाई है। जहां बॉलीवुड में बड़े बजट वाली फिल्मों में जगह मिलना मुश्किल था, वहीं भोजपुरी फिल्मों और गानों में उन्हें नई लोकप्रियता मिल रही है।

इसे भी पढ़ें

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की मौत ने खोला ग्लूटाथियोन के बढ़ते इस्तेमाल का राज, जानें भारत में इसका बढ़ता कारोबार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं