Rakshabandhan:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तोहफा देते हुए, 8 अगस्त से 10 अगस्त तक यूपीएसआरटीसी और नगरीय बस सेवा की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान पर्याप्त बसों का संचालन किया जाए ताकि यात्रा में कोई कठिनाई न हो।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसे भी पढ़ें
रक्षाबंधन 2025: पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, मिलेंगे शुभ फल

















