Yogi Adityanath:
लखनऊ, एजेंसियां। भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आई, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।
Yogi Adityanath: सीएम ने कहा:
सीएम ने कहा कि प्रभावित किसानों की फसलों का जल्द सर्वे किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद सरकार तुरंत मुआवजा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आई, वहां तत्काल राहत सामग्री भी पहुंचाई जा चुकी है।सहारनपुर में उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीएम योगी ने कहा कि संकट का सामना सभी मिलकर करेंगे तो यह संकट जल्दी कम होगा।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से पीड़ितों के प्रति समर्थन का भरोसा भी दिलाया।
इसे भी पढ़ें
योगी आदित्यनाथ झारखंड के जमशेदपुर, डोमचांच और बड़कागांव में करेंगे सभा







