Landslide in Kullu-Manali:
नई दिल्ली, एजेंसियां। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बुधवार को भी बाढ़ जैसे हालात हैं।
1200 ज्यादा गांव डूबेः
पंजाब के 1200 से ज्यादा गांवों में पानी भरा है। अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। 3 लोग लापता हैं। सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

हरियाणा में 200 स्कूल बंदः
हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला के कई हिस्सों में 3-5 फीट तक पानी भरा है। यहां के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं।
अंबाला में हालात बदतर हैं। यहां सैकड़ों घरों में 2-4 फीट पानी भरा हुआ है। 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं।
हथिनीकुंड बैराज से 67 घंटे से लगातार पानी छोड़ा जा रहाः
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 67 घंटे से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206.80 मीटर पर बह रही है।
नदी के पास बना लोहे का पुल बंद किया गया है। यमुना बाजार-तिब्बती बाजार, मॉनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा है। निचले इलाकों से 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली में स्कूल बंद रखे गए हैं।
इसे भी पढ़ें








