Woman MP pushed: एमपी में भाजपा की बैठक में महिला सांसद से धक्का-मुक्की, जबलपुर में पुलिस ने सुमित्रा बाल्मिक को रोका

2 Min Read

Woman MP pushed:

जबलपुर, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की बैठक में शामिल होने जा रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने बाहर रोक दिया। इस पर पुलिस से उनकी बहस हो गई।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के साथ धक्कामुक्की भी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो सीनियर नेताओं ने दखल दिया, जिसके बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया।

सांसद सुमित्रा बाल्मिक के साथ पहले भी हो चुके हैं विवादः

दो साल पहले 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम हुआ था। मंच पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को जगह नहीं मिली थी। उन्हें पीछे बैठाया गया था। इससे वे नाराज हो गई थीं। उन्होंने इसके लिए जबलपुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
सांसद के अपमान पर उनके समर्थकों ने कलेक्टर का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया था। सांसद ने तत्कालीन CM शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी शिकायत की थी।

सागर में हुई थी बदसलूकीः

राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिक को 2022 में नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने सागर बुलाया था। भाजपा का सुमित्रा बाल्मिक को बुलाने का मकसद दलित वर्ग के मतदाताओं को रिझाना था। इसके लिए उन्हें शासकीय सत्कार के साथ सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 3 में रुकवाया गया था।
भाजपा प्रत्याशी के प्रचार से वापस लौटने पर उनकी अनुमति के बिना उनका सामान दूसरे कमरे में फेंक दिया गया। जिसके बाद वह कमरा प्रदेश सरकार के एक बड़े ब्राह्मण मंत्री को दे दिया गया। इससे वे भड़क गईं।

इसे भी पढ़ें

BJP का दावा- मालीवाल केस से लोग नाराज, दिल्ली में लोकसभा चुनाव हारेगी AAP

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं