दिशा पाटनी हाउस फायरिंग: दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई भर्ती का खुलासा

3 Min Read

Disha Patani House Firing:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के पीछे कुख्यात गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का हाथ बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इन दोनों नाबालिगों को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया गया था, जो इस पूरे मामले की जांच में पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।

दिशा पाटनी के घर

दिशा पाटनी के घर पर हुए इस हमले में शूटरों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। पहले ही बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में इस मामले में शामिल दो शूटर अरुण और रविंद्र एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए 2,000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इसकी मदद से आरोपियों तक पहुंची। एनकाउंटर के दौरान दोनों शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उन्हें गोली लगाई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत हो गई।

गैंगस्टर रोहित गोदारा

इस घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा बौखला गया है और उसने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को धमकी दी है। उसने पोस्ट में लिखा कि एनकाउंटर में मारे गए उनके दो शूटर्स का बदला लिया जाएगा और उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसा कर सकते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।पुलिस इस मामले में नाबालिग आरोपियों की भूमिका, उनके भर्ती के तरीकों और गैंगस्टर गिरोह के लिंक की गहनता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधियों की भर्ती की यह घटना सुरक्षा एजेंसाओं के लिए चिंता का विषय बन गई है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बड़े गिरोह इस तरह नाबालिगों का इस्तेमाल करके गंभीर अपराध कर रहे हैं।

इस मामले ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधियों की भर्ती पर नया सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बरती जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए।

इसे भी पढ़ें

STF action: STF का बड़ा एक्शन: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले ढेर, 2 की तलाश जारी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं