PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में बधाइयों और आयोजनों की गूंज

Anjali Kumari
2 Min Read

PM Modi 75th birthday:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं से लेकर आम जनता तक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने इस दिन को विशेष रूप से मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का ऐलान किया है।

PM Modi 75th birthday: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि पीएम मोदी ने परिश्रम और असाधारण नेतृत्व से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

PM Modi 75th birthday: नेताओं की प्रतिक्रियाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी अनुशासन और साहस के प्रतीक हैं, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और उनके 75 साल को राष्ट्रसेवा का उदाहरण कहा। हरदीप सिंह पुरी और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों ने गुरुद्वारों व मंदिरों में उनके दीर्घायु की प्रार्थना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मोदी का अनुशासन और समर्पण प्रेरणादायी है।

PM Modi 75th birthday: देशभर में उत्सव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, नमो दौड़, पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 750 कमल के फूलों के साथ विशेष सैंड आर्ट बनाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र मोदी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं