Wife and lover killed husband: यूपी: पत्नी और प्रेमी ने किया पति का कत्ल, पति के शरीर पर डाला तेजाब

2 Min Read

Wife and lover killed husband:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक यूसुफ खान की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। यूसुफ का शव बंद पड़े ईंट-भट्ठे में मिला, जिसे बेरहमी से मारा गया था। बता दें उसके दोनों हाथ बांधकर पेट में धारदार हथियार से वार किया गया था और पहचान छिपाने के लिए पूरे शरीर पर तेजाब डाला गया था।

क्या है मामला:

यूसुफ के गुमशुदगी का रिपोर्ट 29 जुलाई को उसकी पत्नी ने कराई थी। उसके बाद शव का पता सोमवार को चला। पुलिस जांच में यह पता चला कि दानिश ने यूसुफ से काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती की थी और फिर पत्नी तब्बसुम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या कर हत्यारे शव को गांव जखेरा के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर फेंक कर फरार हो गए थे। इससे शरीर में कीड़े पड़ गए थे। हत्या का खुलासा रविवार को आई युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। ढोलना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले उसके दोनों हाथों को पीछे खींचकर बांधा गया, फिर किसी धारदार हथियार से पेट में वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया।

पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

यूसुफ के पिता भूरे खां ने बताया कि युसूफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा फिर उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने उसकी हत्या की है। परिजनों की ओर से अलीगढ़ के छर्रा थाने में पत्नी, प्रेमी और अन्य के खिलाफ उसकी हत्या करने की तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें

Woman police officer: महिला पुलिसकर्मी की हत्या, पति निकला मास्टरमाइंड


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं