Gold and Vastu Recognition
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक है और भारत में इसे शुभता, समृद्धि तथा लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं अक्सर सोने के हार, कंगन और अंगूठियां पहनती हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार सोना हर अंग में पहनना शुभ नहीं होता। खासकर पैरों में सोना पहनना अशुभ माना गया है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार
हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोना माता लक्ष्मी का स्वरूप है। पैरों में सोना पहनना उनके सम्मान का अपमान माना जाता है, जिससे घर में धन हानि और आर्थिक परेशानियां बढ़ने का भय रहता है। यही कारण है कि महिलाएं पैर में चांदी की पायल या बिछिया पहनती हैं, लेकिन सोना नहीं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। सोना पहनने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, लेकिन कमर के नीचे सोना पहनने पर बृहस्पति नाराज हो सकते हैं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है और इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है। ऐसी मान्यता है कि यदि गलती से कोई पैरों में सोना पहन ले तो गुरु का पूजन करना चाहिए।







