8th Pay Commission: क्या सरकारी बैंक कर्मचारियों पर भी लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानें पूरी डिटेल्स

2 Min Read

8th Pay Commission:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इस आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की योजना है, जिससे केंद्र सरकार के तमाम विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी और रिटायरमेंट के बाद पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

हालांकि, अभी तक 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी नहीं हुई है और न ही इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो पाई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों से आयोग के नियम व शर्तों (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) पर सुझाव लिए जा रहे हैं, जो अब भी जारी हैं। इन सुझावों के मिलने के बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

क्या सरकारी बैंक कर्मचारियों पर लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

क्लियर टैक्स के अनुसार, 8वां वेतन आयोग सरकारी बैंक कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। क्योंकि बैंक कर्मचारियों के वेतन भारतीय बैंक संघ (IBA) के समझौतों के तहत तय होते हैं, जो वेतन आयोग से अलग हैं। इसलिए सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते वेतन आयोग के दायरे में नहीं आते हैं।

इस वजह से बैंक कर्मचारियों को वेतन आयोग के लागू होने का लाभ नहीं मिलेगा, जबकि केंद्र सरकार के अन्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

8वें वेतन आयोग “उचित समय पर” जारी की जाएगी

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना “उचित समय पर” जारी की जाएगी और उसके बाद आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में अभी कुछ समय लग सकता है, जिससे 8वें वेतन आयोग का लागू होना 2028 तक टल सकता है।

इसे भी पढ़ें

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? जानिए सैलरी और पेंशन में कितना होगा बढ़ोतरी ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं