“HORN OK PLEASE: क्यों लिखते हैं ट्रक ड्राइवर ये लाइन, जानें पीछे की पूरी कहानी”

2 Min Read

HORN OK PLEASE:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय सड़कों पर दौड़ते ट्रकों के पीछे आपने अक्सर ‘HORN OK PLEASE’ या ‘OK TATA’ जैसे शब्द बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे देखे होंगे। ये शब्द सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे सुरक्षा और संचार से जुड़ा एक एतिहासिक और व्यावहारिक महत्व भी है।

‘HORN OK PLEASE’ का मतलब क्या है?

‘HORN OK PLEASE’ का तात्पर्य होता है कि पीछे से आ रहा वाहन ओवरटेक करने से पहले हॉर्न बजाकर संकेत दे। यह विशेष रूप से संकरी सड़कों और हाईवे पर ट्रकों की धीमी रफ्तार के दौरान पीछे से आने वाले वाहन को सुरक्षित रूप से आगे निकलने का संदेश होता है। पुराने समय में ‘OK’ के ऊपर एक बल्ब भी लगाया जाता था, जिसे ड्राइवर रात में जलाकर संकेत देता था कि ओवरटेक करना सुरक्षित है।यह शब्द ट्रक चालक और पीछे आने वाले वाहनों के बीच मूक संचार (silent communication) का एक माध्यम था।

‘OK TATA’ का क्या मतलब है?

‘OK TATA’ दो अलग-अलग चीजों का मेल है:‘OK’ मतलब यह वाहन तकनीकी और मैकेनिकल रूप से ठीक है, यानी कोई खराबी नहीं है।‘TATA’ भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का नाम है, जो बड़ी संख्या में ट्रक बनाती है। इसलिए ‘OK TATA’ यह संकेत देता है कि ट्रक एक भरोसेमंद ब्रांड का है और रोड पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्यों लिखे जाते हैं ऐसे मैसेज?

ट्रकों पर स्लोगन और संदेश लिखने की एक पारंपरिक और सजावटी संस्कृति है।कई बार इन संदेशों का उद्देश्य होता है दूसरे ड्राइवरों को सतर्क करना, मनोरंजन देना या ट्रक को आकर्षक बनाना।ये शब्द सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा देते हैं और दुर्घटनाओं से बचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें

CCL में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: CBI ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, कोयला ट्रकों से होती थी अवैध वसूली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं