Dharmendra Pradhan profile: UGC के नए नियमों पर हंगामे के बीच जानिए कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान? शिक्षा मंत्री की पढ़ाई से बच्चों तक पूरी प्रोफाइल

3 Min Read

Dharmendra Pradhan profile:

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन नियमों पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद यह मुद्दा और अधिक सुर्खियों में आ गया। इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन पर उच्च शिक्षा सुधारों की जिम्मेदारी है। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि UGC के नए नियमों के पीछे कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान और उनका सामाजिक व शैक्षणिक सफर कैसा रहा है।

कौन है धर्मेंद्र प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में भारत सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। इससे पहले वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने और उच्च शिक्षा में समानता, पारदर्शिता और सुधार लाने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है। UGC के नए नियम भी इसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा बताए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य संस्थानों में भेदभाव खत्म करना और समान अवसर सुनिश्चित करना है।

धर्मेंद्र प्रधान की जाति और सामाजिक पृष्ठभूमि

धर्मेंद्र प्रधान की जाति को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस पर वह खुद पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कुर्मी जाति से आते हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संसद और सार्वजनिक मंचों पर अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर खुलकर बात की है।

बेटे निशांत प्रधान क्या करते हैं?

धर्मेंद्र प्रधान के बेटे का नाम निशांत प्रधान है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है। हालांकि उनके प्रोफेशन को लेकर कोई विस्तृत और आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

बेटी निमिषा प्रधान की पढ़ाई और प्रोफेशन

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी निमिषा प्रधान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। वह नीति आयोग के डेवलपमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में रिसर्च इंटर्न भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, निमिषा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने में भी योगदान दिया था।UGC के नए नियमों को लेकर चल रही बहस के बीच धर्मेंद्र प्रधान का यह पूरा प्रोफाइल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article