Ajit Pawar: अजित पवार के बाद कौन? महाराष्ट्र की राजनीति के सामने सत्ता और संगठन का बड़ा इम्तिहान

3 Min Read

Ajit Pawar:

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार के असामयिक निधन से राज्य की राजनीति में गहरा सन्नाटा और अस्थिरता पैदा हो गई है। अजित पवार न सिर्फ एनसीपी की पहचान थे, बल्कि वे राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके जाने से सत्ता, संगठन और क्षेत्रीय राजनीति—तीनों स्तरों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम?

अजित पवार के बाद सबसे अहम सवाल उप मुख्यमंत्री के पद को लेकर है। इस पद के लिए उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को भी संभावित दावेदार माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व और गठबंधन सहयोगियों के बीच इस पर मंथन जारी है।

2026 का बजट कौन पेश करेगा?

अजित पवार राज्य के वित्त मंत्री थे और 2026 का बजट पेश होना अभी बाकी है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत, किसी मंत्री के निधन के बाद उसके विभाग अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री के पास चले जाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही इस बार बजट पेश कर सकते हैं, जब तक नए वित्त मंत्री की नियुक्ति नहीं होती।

बारामती का अगला राजनीतिक चेहरा कौन?

बारामती सीट दशकों से पवार परिवार का गढ़ रही है। अजित पवार के निधन के बाद यहां उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित नामों में सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ पवार और जय पवार शामिल हैं। इसके अलावा रोहित पवार और युगेंद्र पवार के नाम भी सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं।

NCP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष?

अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने खुद को मजबूत किया था। अब पार्टी को एक अनुभवी और स्वीकार्य नेतृत्व की जरूरत है। इस पद के लिए प्रफुल्ल पटेल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, हालांकि पवार परिवार से जुड़े नामों पर भी विचार चल रहा है।

Share This Article
Exit mobile version