Tuesday, October 21, 2025

पश्चिम बंगाल के हिंसा पीड़ित पहुंचे साहिबगंज, खौफ की कहानी सुन कांपते हैं रोंगटे [Victims of violence from West Bengal reached Sahibganj, their hair shivers after hearing the tale of horror]

- Advertisement -

West Bengal :

साहिबगंज। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद पलायन किये कई पीड़ितों ने झारखंड के साहिबगंज में शरण ली है। यहां पहुंचने के बाद जब उन्होंने आपबीती सुनाई, तो लोगों के रोंगटे कांप उठे।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में वक्फ संशोधन बिल को लेकर हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवार के 13 सदस्य झारखंड के साहिबगंज में शरण लिए हुए हैं। हिंसा में गोविंद दास (72) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई थी। दोनों जफराबाद मार्केट में नाश्ते की दुकान चलाते थे। घटना के दिन क्या-क्या हुआ उनके परिजन आज भी सोच कर सिहर उठाते हैं।

West Bengal :500 उपद्रवियों ने किया हमलाः

मृतक के भतीजे हृदय दास ने बताया, 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे जफराबाद में करीब 500 उपद्रवियों ने उनके चाचा और भाई को दुकान से खींचकर धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला। इसके बाद उपद्रवियों ने बाजार की सभी दुकानों और आसपास के मोहल्लों के 70 से 80 घरों में तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई।

West Bengal :जान बचा कर पहुंचे झारखंडः

घटना के बाद परिवार के 13 सदस्य जान बचाकर झारखंड के साहिबगंज पहुंचे। यहां वे अपने रिश्तेदारों के घर में छिपकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि समसेरगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद, धुलियान, रानीपुर, डिगरी, बेगबोना, पहाड़घाटी, प्रतापगढ़ सहित कई गांवों में हिंसा फैल चुकी है। लोग डरे हुए हैं। कई परिवार गांव छोड़कर जा चुके हैं।

West Bengal : प. बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांगः

इधर, इस मामले में हिंदू धर्म रक्षा मंच के संत कुमार घोष ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों को ईमेल पत्र भेजकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। साथ ही, पीड़ितों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़े

Wakf law implemented: वक्फ कानून लागू: पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव, गाड़ियां जलाईं

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...

Important events: 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने...

Today horoscope: आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 ,मंगलवार

Today horoscope: 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो कि 05:54 पी एम तक जारी...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 21 अक्टूबर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - कृष्णतिथि - अमावस्या शाम...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories