Army Chief: आर्मी चीफ बोले-हमने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट गिराये

3 Min Read

Army Chief: ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने फ्रीहैंड दिया था

चेन्नई, एजेंसियां। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट गिराये। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकार ने हमें फ्री हैंड दिया था। ऑपरेशन में हम चेस खेल रहे थे। हमें नहीं पता था दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और हम क्या करने वाले हैं।’

हम चेस खेल रहे थेः

उन्होंने कहा- हम शतरंज की चालें चल रहे थे और वह (दुश्मन) भी शतरंज खेल रहा था। कहीं हम उन्हें शह और मात दे रहे थे तो कहीं हम अपनी जान गंवाने के जोखिम पर भी हार मान रहे थे, लेकिन यही तो जिंदगी है।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि इसे ग्रे जोन कहा जाता है। इसका मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। 4 अगस्त को IIT मद्रास में ‘अग्निशोध’- इंडियन आर्मी रिसर्च सेल (IARC) के उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह बात कही थी।

सुनियोजित खुफिया ऑपरेशनः

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर-आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक नया अध्याय’ पर भी संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सुनियोजित, खुफिया-आधारित ऑपरेशन बताया, जो एक सैद्धांतिक बदलाव को दर्शाता है।

25 अप्रैल को प्लानिंग की, 29 को पीएम से मुलाकात हुईः

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- 25 अप्रैल को हमने उत्तरी कमान का दौरा किया। यहां ऑपरेशन की प्लानिंग की, जिसमें हमने 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, इसमें कई आतंकी भी मारे गए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम पूरे देश को जोड़ता हैः

उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को पीएम मोदी से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण है कि कैसे एक छोटा सा नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरे देश को जोड़ता है। यह एक ऐसी बात है जिसने पूरे देश को प्रेरित किया। यही कारण है कि पूरा देश कह रहा था कि आपने इसे क्यों रोक दिया? यह सवाल पूछा जा रहा था और इसका भरपूर जवाब दिया गया है।

क्या है ‘अग्निशोध’

‘अग्निशोध’- इंडियन आर्मी रिसर्च सेल (IARC) डिफेंस टेक्नॉलॉजी में बड़ा कदम है। इसका मोटिव सैन्य कर्मियों को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन और अनमैन्ड सिस्टम जैसे एरिया में कुशल बनाना है। जिससे टेक्नॉलॉजी की योग्यता रखने वाली फोर्स बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें

भारतीय सेना को मिला पहला आत्मघाती ड्रोन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं