Voter list issue: ससद में बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा, दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित

2 Min Read

Voter list issue:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। संसद में विपक्षी सांसदों का बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन जारी है। मकर द्वार पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसद नारेबाजी कर रहे हैं।

धनखड़ राज्यसभा नहीं आएः

सोमवार रात पद से इस्तीफा दे चुके उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा नहीं आए हैं। उनकी जगह उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।

सदन शुरू होते ही हंगामाः

सदन शुरू होते ही विपक्ष ने राज्यसभा-लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित हैं। विपक्ष ने सोमवार को भी इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। दिनभर में लोकसभा 4 बार स्थगित हुई थी।

दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले बैठकों का दौरः

दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, I.N.D.I.A. के नेताओं ने भी मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें

Monsoon session: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से, कानून व्यवस्था और वोटर लिस्ट पर हंगामे के आसार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं