Guruvayur temple: गुरुवायुर मंदिर में व्लॉगर की रील से मचा हड़कंप, मंदिर में होगा शुद्धिकरण

2 Min Read

Guruvayur temple:

तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में एक विवाद खड़ा हो गया है। व्लॉगर जैस्मीन जाफर, जो एक रियलिटी शो की पूर्व प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, ने मंदिर के पवित्र तालाब में अपने पैर धोते हुए एक सोशल मीडिया रील बनाई। यह घटना 20 अगस्त 2025 की बताई जा रही है, जिसके बाद अब गुरुवायुर देवस्वोम बोर्ड ने मंगलवार (26 अगस्त) को मंदिर में शुद्धिकरण अनुष्ठान कराने का निर्णय लिया है।

मंदिर परंपराओं का उल्लंघन

गुरुवायुर देवस्वोम के प्रशासक ओबी अरुण कुमार ने बताया कि यह कदम मंदिर के तंत्री की सलाह पर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर का तालाब गैर-हिंदुओं के लिए निषिद्ध है और जैस्मीन जाफर का यह कृत्य मंदिर की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

मंदिर के व्यवस्थापक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जाफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी बताया गया कि मंदिर परिसर के आसपास रील या वीडियो बनाने पर पहले से ही प्रतिबंध है, सिवाय शादी-ब्याह जैसे आयोजनों को छोड़कर।

श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

इस विवाद के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर मंगलवार को रोक लगा दी गई है, ताकि शुद्धिकरण विधि बिना व्यवधान के पूरी हो सके। शुरुआत में शुद्धिकरण का खर्च देवस्वोम कोष से उठाया जाएगा, बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस मामले ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और अब व्लॉगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

इसे भी पढ़ें

पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा का आज दूसरा दिन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं