Latest NewsVladimir Putin: दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, जानें किन विषयों पर रहेगा मुख्य फोकस?

Vladimir Putin: दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, जानें किन विषयों पर रहेगा मुख्य फोकस?

Vladimir Putin:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अगले हफ्ते भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत में रहेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। पुतिन का यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्य फोकस भारत–रूस व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करना और वैश्विक हालात पर विस्तृत चर्चा करना होगा।

भारत–रूस ट्रेड: हर साल नई ऊंचाइयां:

पिछले कुछ वर्षों में भारत और रूस के बीच व्यापार तेज़ी से बढ़ा है। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग का मुख्य ढांचा IRIGC-TEC (India–Russia Intergovernmental Commission on Trade, Economic, Scientific, Technological and Cultural Cooperation) है। इसका 25वां सत्र नवंबर 2024 को नई दिल्ली में हुआ, जहां दोनों देशों ने व्यापारिक संबंधों को तेजी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और रूस ने लक्ष्य तय किया है कि:

  • 2025 तक बाइलेट्रल इन्वेस्टमेंट: 50 बिलियन डॉलर
  • 2030 तक बाइलेट्रल ट्रेड: 100 बिलियन डॉलर
  • FY 2024–25: ट्रेड 68.7 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
  • वित्त वर्ष 2024–25 में भारत–रूस का व्यापार 68.7 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
  • भारत का रूस को एक्सपोर्ट: 4.9 बिलियन डॉलर
  • रूस से भारत को इंपोर्ट: 63.8 बिलियन डॉलर
    यह आंकड़ा कोविड-19 से पहले के व्यापार (10.1 बिलियन डॉलर) से लगभग 6 गुना अधिक है।

भारत रूस को फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल्स, आयरन-स्टील, मरीन प्रोडक्ट्स, कॉफी, चाय, टबैको, मशीनरी, एयरक्राफ्ट पार्ट्स आदि निर्यात करता है।
वहीं रूस से भारत में कच्चा तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कोकिंग कोल, फर्टिलाइजर्स, वेजिटेबल ऑयल, प्रेशियस मेटल्स, वुड, मशीनरी सहित कई महत्वपूर्ण वस्तुएं आयात होती हैं।

सेवा क्षेत्र में भी स्थिर व्यापार:

पिछले पांच वर्षों से दोनों देशों के बीच सर्विस ट्रेड भी स्थिर बना हुआ है, हालांकि इसमें व्यापार रूस के पक्ष में है। ऊर्जा, रक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों का गहरा सहयोग जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles