Vice Presidential election: उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, वोटिंग के बाद रिजल्ट आज सांसदों की मतदान ट्रेनिंग

2 Min Read

Vice Presidential election:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार 9 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। 21 जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के चलते चुनाव हो रहा है।

पिछले दो दशकों में उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत का मार्जिन लगातार बढ़ा है। 2002 में भैरों सिंह शेखावत ने 149 वोट से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 में धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को 346 वोट से हराया था।

Vice Presidential election: ये हैं प्रत्याशीः

NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। हालांकि संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है।

Vice Presidential election: सांसदों को दी जायेगी आज जानकारीः

दिल्ली में आज भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग की जानकारी दी जाएगी। वहीं, इंडिया गठबंधन भी अपने सांसदों को मतदान प्रक्रिया समझाने के लिए मॉक पोल करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहयोगी दलों को डिनर भी देंगे।

इसे भी पढ़ें

Election Commission: पूरे देश में SIR लागू करने की तैयारी, चुनाव आयोग करेगा10 सितंबर को बैठक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं