Healthy dessert recipes: गाजर ही नहीं, इन 6 सब्जियों से भी बनता है स्वादिष्ट हलवा

2 Min Read

Healthy dessert recipes

नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में गाजर का हलवा भारतीय घरों और मार्केट में बेहद पसंद किया जाता है। शादियों और त्योहारों में भी इसे खासतौर पर सर्व किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गाजर ही नहीं, बल्कि कई अन्य सब्जियों से भी स्वादिष्ट हलवा बनाया जा सकता है? चलिए जानते हैं 6 ऐसी सब्जियां, जिनसे बनता है हलवा।

चुकंदर का हलवा: आयरन से भरपूर चुकंदर को पहले कद्दूकस करें और देसी घी में भूनें। इसे दूध में पकाकर चीनी, मेवा और इलायची पाउडर डालें। सर्दियों में स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट विकल्प।

Healthy dessert recipes

मटर का हलवा: मटर के दाने को पीसकर देसी घी में भूनें, फिर पानी और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद खोया और मेवा डालकर इलायची पाउडर से सजाएं।

कद्दू का हलवा: पंपकिन का हलवा जल्दी बन जाता है। देसी घी, दूध, मेवा और चीनी या गुड़ डालकर पकाएं। व्रत के दौरान भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

हरी मिर्च का हलवा: कम तीखी मिर्च के बीज निकालकर उबालें और पीस लें। देसी घी में भूनकर चीनी और खोया मिलाएं। नट्स और मेवा से सजाकर परोसें।

लौकी का हलवा: लौकी को कद्दूकस कर घी में भूनें, फिर दूध, खोया, मेवा और इलायची डालकर पकाएं। गाजर के हलवे की तरह स्वादिष्ट और पौष्टिक।

शकरकंद का हलवा: उबाले या रोस्ट किए शकरकंद को घी में भूनें। गुड़ या चीनी डालकर पकाएं। इलायची, केसर और नट्स डालकर हलवे को क्रीमी और खुशबूदार बनाएं।

इन सब्जियों के हलवे न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सर्दियों में यह हेल्दी और मजेदार डेज़र्ट का विकल्प है।

Share This Article