Varinder Singh heart attack: वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, सलमान की ‘टाइगर 3’ में किया था काम

2 Min Read

Varinder Singh heart attack:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का 53 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह बाइसेप्स की एक मामूली सर्जरी के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उनका निधन हो गया। घुमन के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर फिल्म और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म ‘टाइगर 3

वरिंदर ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (2023) में भी काम किया था। उनके निधन पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “वरिंदर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और योग्यता से पंजाब का नाम रोशन किया। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।” वहीं, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परजात सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए उनके अनुशासन और शालीनता की सराहना की।

कौन थे वरिंदर सिंह ?

वरिंदर सिंह घुमन भारत के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर और अभिनेता थे। उन्होंने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता और मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनका फिल्मी करियर 2012 में पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वन्स मोर’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ (2014), ‘मरजावां’ (2019) और अन्य फिल्मों में काम किया।

वरिंदर का जाना फिल्म और बॉडी-बिल्डिंग की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता युवा कलाकारों और बॉडी-बिल्डर्स के लिए प्रेरणा रही। उनके निधन से उनके परिवार, मित्र और फैंस गहरे शोक में हैं।उनकी यादें और योगदान हमेशा मनोरंजन और फिटनेस जगत में जीवित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

धनबाद के DC-SSP ने झारखंड-बंगाल सीमा पर बने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं