Ganga crossed warning point:
वाराणसी, एजेंसियां। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट की गलियों में शवों की कतार लग गयी है, और लोग शवदाह के लिए 30-40 मिनट तक इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बाढ़ के कारण 15 गांव और 10 मोहल्ले प्रभावित हुए हैं, और अब तक 436 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।
जलस्तर में हर घंटे 4 सेंटीमीटर की वृद्धि:
गंगा के जलस्तर में हर घंटे 4 सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है, और यह धीरे-धीरे खतरे के निशान 71.26 मीटर की ओर बढ़ रहा है। बताते चलें कि गंगा और वरुणा नदियों के उफान के कारण दीनदयालपुर, पैगंबरपुर, रूप्पनपुर जैसे इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर है। वहीं, बाढ़ से खेतों में लगी फसलें भी डूब चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें

















