Valentine Day Special
नई दिल्ली, एजेंसियां। वैलेंटाइन डे पर आमतौर पर फूल, चॉकलेट और रोमांटिक डिनर की बातें याद आती हैं, लेकिन भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में कुछ ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने प्यार को सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रखा। इन पति-पत्नी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर व्यवसाय और करोड़ों की सल्तनत खड़ी की। इनके उदाहरण यह दिखाते हैं कि जब जीवनसाथी बिजनेस पार्टनर बन जाएं, तो सफलता दोगुनी हो जाती है।
हिमांशु और रिशु गांधी – Mother Sparsh
हिमांशु और रिशु गांधी ने बेबी केयर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में एक भरोसेमंद ब्रांड “Mother Sparsh” की स्थापना की। भारतीय माता-पिता के भरोसेमंद प्रोडक्ट्स की कमी को देखते हुए, उन्होंने वॉटर-बेस्ड वाइप्स और नेचुरल उत्पादों के साथ साल 2018-19 में अपना सफर शुरू किया। आज यह ब्रांड विश्वसनीयता और गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है।
फाल्गुनी और संजय नायर – Nykaa
फाल्गुनी नायर और उनके पति संजय नायर ने ब्यूटी और स्किनकेयर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। 50 की उम्र पार करने के बाद फाल्गुनी ने Nykaa की शुरुआत की, और संजय ने उन्हें रणनीतिक मार्गदर्शन दिया। आज यह साझेदारी भारतीय रिटेल सेक्टर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जाती है।
गज़ल और वरुण अलघ – Mamaearth
Mamaearth की स्थापना गज़ल और वरुण अलघ ने टॉक्सिन-फ्री बच्चों के प्रोडक्ट्स की कमी को देखते हुए की। गज़ल ने ब्रांड की आवाज़ और कम्युनिकेशन संभाला, जबकि वरुण ने बिजनेस रणनीति तैयार की।
सुयश और अनीशा सराफ – Dot & Key
सौंदर्य और स्किनकेयर ब्रांड Dot & Key को सुयश और अनीशा सराफ ने पैशन प्रोजेक्ट से 198 करोड़ रुपये के रेवेन्यू वाले ब्रांड में बदल दिया।
कोमलदीप और हरसिमरन – WZATCO
टेक मार्केट में कमी को देखते हुए, कोमलदीप और हरसिमरन ने WZATCO शुरू किया। कोमलदीप टेक्नोलॉजी संभालते हैं और हरसिमरन फाइनेंस और ऑपरेशंस।
शिखर और निधि – Samosa Singh
हरियाणा के शिखर और निधि ने दोस्ती, प्यार और शादी के बाद Samosa Singh ब्रांड बनाया।
अन्य प्रेरक कपल्स
हर्षिल और प्रियंका सलोत (The Sleep Company) ने स्मार्टग्रिड तकनीक से गद्दों में क्रांति लाई, जबकि स्वाति और रोहन भार्गव (CashKaro) ने युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर दिखाया कि पार्टनरशिप में प्यार और व्यवसाय दोनों संभव हैं।







